SPORTS---कृष्णपाल व कृति तीरदांजी में प्रथम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर तीरंदाजी संघ की ओर से 12वीं पुरुष-महिला सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता शिकारगढ़ स्थित विद्यापीठ सीसै स्कूल में आयोजित की गई। संघ सचिव सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि पुरुष वर्ग रिकर्व में कृष्णपालसिंह भाटी पहले, दिनेश लामरोर दूसरे व हितेश जैन तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में कृति स्वामी पहले व लक्षिता दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के बाद अतिथियों ने विजेताओं को पदक प्रदान किए।
------
एसपी क्लब मनसा लूनावास ने जीता उद्घाटन मैच
जोधपुर।
करणी क्लब के तत्वावधान में भीमशिला क्रिकेट स्टेडियम में चल रही करणी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच में एचपी क्लब मनसा लूणावास ने रोहिचा सुतरा 11 स्टार को हराकर जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए एचपी क्लब मनसा लूणावास की टीम ने 10 ओवर में 86 रन का लक्ष्य दिया जवाब में रोहिचा सूतरा 11 स्टार 81 रन ही बना सकी
आयोजक सचिव दिनेश आशिया ने बताया कि दूसरे मैच में प्रजापत क्लब ने बेवटा बवंडर, तीसरे मुकाबले में लूणावास कलां ने झंवर को, चौथे मैच में एमपीएल बेवटा ने खुडाला टीम को हराया।
--
बॉक्सिंग निशुल्क प्रशिक्षण आज से
जोधपुर।
जोधपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन व शहीद भगतसिंह बॉक्सिंग क्लब की ओर से बासनी सरस्वती नगर आदर्श विद्या मंदिर में दस दिवसीय बॉक्सिंग, आत्मरक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर बुधवार से शुरू होगा। प्रशिक्षण का समय शाम 4.30 से 6.30 बजे तक रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण राजेश गोदारा से संपर्क कर सकते है।
---



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z36Qd7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment