जोधपुर।
14वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला-पुरुष वुशू प्रतियोगिता में जोधपुर के ताउलु खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। जोधपुर के खिलाडि़यों ने 1 स्वर्ण, 1 रजत व 7 कांस्य पदक जीते। ताउलु कोच प्रदीप देवड़ा ने बताया कि नक्षत्र जांगिड ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक, मनीष पंवार ने कांस्य व ड्यूल इवेंट में कांस्य, देवराम ने कांस्य व ड्यूल इवेंट में कांस्य, प्रवीण गौड ने ड्यूल इवेंट में कांस्य व प्रदीप देवडा ने वींग चुन में कांस्य पदक प्राप्त किया।
---
राजहंस स्पोटर्स, मां बिल्डर्स व अरमान क्लब सेमीफाइनल में
जोधपुर।
सुपरकोन क्रिकेट क्लब (जेके स्पोट्र्स) के तत्वावधान में न्यू रेलवे ग्राउण्ड में चल रही राजमाता विजयाराजे सिंधिया प्रथम वार्ड कप ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को तीन मैच खेले गए। आयोजक घनश्याम वैष्णव ने बताया कि रविवार के खेले गए क्वार्टर फाइनल मैचों में राजहंस स्पोट़र्स, मां बिल्डर्स एण्ड डवलपर्स व आरमान क्लब टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंची। पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निशिका एजेंसी टीम ने 20 ओवर में 140 रन बनाए। जवाब में राजहंस स्पोट्र्स टीम ने 12.5 ओवर में ही जीत प्राप्त कर ली। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते बलदेव टाइगर्स टीम ने 20 ओवर में 145 रन बनाए। जवाब में मां बिल्डर्स एण्ड डवलपर्स ने 17 ओवर में ही जीत प्राप्त कर ली। तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते अरमान क्लब ने 20 ओवर में 182 रन बनाए। जवाब में सुपरकॉन क्लब 19 ओवर में 158 रन ही बना सकी
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aF2LCz
0 comments:
Post a Comment