जोधपुर।
दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से यलहंका-धर्मावरम रेलखण्ड के बीच यहलंका-माकलीदुर्ग स्टेशनों के बीच नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाडी संख्या 06507 जोधपुर-बैंगलुरु स्पेशल ट्रेन 18 व 20 फरवरी को रद्द रहेगी। वहीं गाडी संख्या 06508 बैंगलुरु-जोधपुर स्पेशल ट्रेन 15 व 17 फरवरी को रद्द रहेगी।
--
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें
-गाडी संख्या 04805 यशवन्तपुर-बाडमेर स्पेशल ट्रेन 22 फरवरी को यशवन्तपुर से रवाना होने वाली ट्रेन वाया हुबली स्टे
शन के स्थान पर वाया दावणगेरे-अमरावती कॉलोनी-कोट्टूरू-होसपेट-गडग होकर चलेगी।
- गाडी संख्या 04806 बाडमेर-यशवन्तपुर स्पेशल ट्रेन 18 फरवरी को बाडमेर से रवाना होने वाली ट्रेन वाया हुबली स्टेशन के स्थान पर वाया गडग-होसपेट-कोट्टूरू-अमरावती कॉलोनी-दावणगेरे होकर चलेगी।
- गाडी संख्या 06587 यशवन्तपुर-बीकानेर स्पेशल ट्रेन 19 व 21 फरवरी को यशवन्तपुर से रवाना होने वाली ट्रेन वाया रानिबेन्नुर व हुबली स्टेशनों के स्थान पर दावणगेरे-अमरावती कॉलोनी-कोट्टूरू-होसपेट-गडग होकर चलेगी।
- गाडी संख्या 06588 बीकानेर-यशवन्तपुर ट्रेन 16 व 21 फरवरी को बीकानेर से रवाना होने वाली वाया हुबली व रानिबेन्नुर स्टेशनों के स्थान पर वाया गडग-होसपेट-कोट्टूरू-अमरावती कॉलोनी-दावणगेरे होकर चलेगी।
- गाडी संख्या 06533 जोधपुर-बैंगलुरू ट्रेन 17 फरवरी को जोधपुर से रवाना होने वाली ट्रेन वाया सतारा, मिरज, बेलगावी, लोन्डा, धारवाड़, हुबली, गडग, कोप्पल, होसपेट, बेल्लारी स्टेशनों के स्थान पर वाया पबई-दौंड-कुर्दवाडी- सोलापुर- वाडी-गुंतकल होकर चलेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pbBo70
0 comments:
Post a Comment