Jodhpur Weather: रात में सर्दी, दिन में राहत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मारवाड़ में तापमान में उतार चढ़ाव के साथ रात में सर्दी और दिन में राहत भरा मौसम रहा। हवा के पैटर्न में बदलाव के कारण सर्दी का असर काफी कम हो गया। रात में औसतन तापमान दस और दिन का तीस डिग्री के पास रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवा चल सकती है।

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले करीब दो डिग्री उछाल के साथ 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह-सुबह सर्दी का मौसम था लेकिन धूप निकलने के बाद सर्दी का असर तेजी से कम हो गया। सुबह दस बजे सर्दी एकदम से कम हो गया। दोपहर में गर्म कपड़ों में चुभन हो रही थी। लोगों को हल्के वस्त्र पहने हुए देखा गया। दोपहर में पारा 29.4 डिग्री रहा। शाम ढलने के बाद भी सर्दी का असर कुछ खास नजर नहीं आया। देर रात मौसम में फिर से ठंडक घुलने लगी। जिले के ग्रामीण हिस्सो में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 12.6 और अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा।
जैसलमेर और बाड़मेर में रात का तापमान 11.4 व 13.1 और दिन का 28 व 32 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tvU4lx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment