EPCH---प्रदेश में हस्तशिल्प विकास के लिए आयुक्त को सौंपा अभिवेदन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स की प्रशासन समिति के सदस्य और इपीसीएच के पश्चिमोत्तर क्षेत्रीय संयोजक लेखराज माहेश्वरी ने केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय के हस्तशिल्प विकास आयुक्त शांतमनु को राजस्थान में हस्तशिल्प क्षेत्र के संवर्धन और विकास के लिए एक विस्तृत रोड मैप और अभिवेदन सौंपा। उन्होंने हस्तशिल्प विकास आयुक्त से बाड़मेर जिले में हस्तशिल्प विकास आयुक्त का एक्सटेंशन ऑफि स स्थापित करने का आग्रह किया ताकि बाड़मेर जिले में स्थित 2.5 लाख से अधिक कारीगरों को कंप्रहेंसिव हैण्डीक्राफ्ट्स क्लस्टर डवलपमेंट स्कीम और अन्य सेवाएं मुहैया कराई जा सके।
इपीसीएच के महानिदेशक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि राजस्थान देश के उन अग्रणी राज्यों में से एक है जो लगभग 7650 करोड़ रुपए (देश से हस्तशिल्प के कुल निर्यात का 30 प्रतिशत) का योगदान देता है। राज्य से निर्यात किए जाने वाले प्रमुख हस्तशिल्प उत्पादों में वुडन आर्टवेयर, ब्लॉक प्रिंट, टाई एंड डाई प्रिंट, बगरू प्रिंट, सांगानेरी प्रिंट और जरी कढ़ाई के उत्पाद दुनिया भर के खरीदारों को आकर्षित करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3toSHVv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment