कोई ऑनलाइन तो कोई ऑफलाइन परीक्षा का भेज रहे नोटिस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर में कई निजी स्कूल एक बार फिर मनमानी पर उतर गए हैं। शहर के निजी स्कूलों ने कक्षा 1 से 5वीं तक के बच्चों के लिए अब ऑफलाइन परीक्षा लेने का मानस बनाया है। इसके लिए पैरेंट्स को मैसेज भेज तैयार रहने के लिए कहा जा रहा है। जबकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व राजस्थान शिक्षा बोर्ड दोनों से संबद्ध स्कूलों के लिए सरकार ने केवल अब तक कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों को स्कूल आने की अनुमति दी है। पांचवीं तक के बच्चों को लेकर कोई गाइडलाइन भी जारी नहीं की। उसके बावजदू शहर के सीबीएसई संबद्ध स्कूल पैरेंट्स को मैसेज भेज बच्चों की ऑफलाइन परीक्षा यानी के स्कूल बुलाकर वार्षिक परीक्षा कराने के लिए कह रहे है।

कइयों ने दिया ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प
शहर की कई स्कूलों ने कक्षा पांचवीं तक के बच्चों की परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन कराए जाने को लेकर अभिभावकों को विकल्प दिया है। ऐसे में अभिभावक अपनी मर्जी मुताबिक ऑफलाइन व ऑनलाइन का विकल्प चुन सकेंगे। इसके अलावा कई स्कूल वोटिंग कर अभिभावकों की राय जान रहे हैं। जबकि प्रशासन व शिक्षा विभाग निजी स्कूलों की इन मनमानी से अनजान बना हुआ है।

इनका कहना...

उम्र के आधार पर परीक्षा होगी। हालांकि अभी तो कोई आदेश आए नहीं है।
- प्रेमचंद सांखला, संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bhhsKX
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment