जोधपुर।
किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेशव्यापी ट्रेक्टर मार्च में तहत जोधपुर जिला मुख्यालय पर भी मार्च निकाला गया। सारण नगर ओवरब्रिज के पास से विधायक व प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग ने झंडी दिखाकर रवाना किया। महामंदिर, पावटा, सर्किट हाउस, पांच बत्ती, रिक्तिया भेरजी होते हुए अशोक उद्यान के आगे सभा का आयोजन कर मार्च खत्म हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीन कृषि कानून पारित किए हैं वो वापस लेने के साथ स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने व एमएसपी गारंटी कानून बनाने के लिए चल रहे देशव्यापी आंदोलन का पार्टी समर्थन करती है। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं हो जाती, शाहजहापुर बॉर्डर पर पार्टी का धरना जारी रहेगा। टैक्टर मार्च को देखते हुए पुलिस ने जाप्ता भी लगाया, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से मार्च समाप्त हुआ। इस अवसर पर रालोपा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ नैण, जिलाध्यक्ष रामदीन सिंगड, सुभाष कड़वासरा, राजेन्द्र छबरवाल, ओमप्रकाश डूडी, प्रेम सारण, महेंद्र गुगरवाल मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YKA1kW
0 comments:
Post a Comment