गार्गी पुरस्कार पाकर बालिकाओं के खिले चेहरे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राज्य सरकार की ओर से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए ब्लॉक जोधपुर शहर के क्षेत्राधीन समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 तथा 12 बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को मंगलवार को राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय में गार्गी पुरस्कार व बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम उत्तर महापौर कुंती देवड़ा ने कहा कि बालिकाएं सशक्त भारत का भविष्य है। प्रोफेसर अय्युब खान ने इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार से सम्मानित छात्राओं को राज्य सरकार से दी जाने वाली वित्तीय सहायता से उच्च अध्ययन के लिए प्रेरित किया। सीबीइओ शहर प्रहलाद राम गोयल ने बताया कि ब्लॉक जोधपुर शहर की 1211 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार एवं 1712 बालिकाओं को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के साथ ही 18 बालिकाओं को जिला स्तर पर विभिन्न श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि छोटू खान, उत्तर निगम के उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी, पार्षद कुश गहलोत , सीडीइओ व कार्यवाहक संयुक्त निदेशक प्रेमचंद सांखला, डीईओ माशि मुख्यालय डॉ.बीआर खीचड़, इंसाफ खान जई, मिथिला चारण, सुरेन्द्र सिंह चौहान मौजूद थे। संचालन आरपी हनुमान चौधरी ने किया।

जगह लेने में कंजूसी करता है शिक्षा विभाग
गार्गी पुरस्कार के दौरान सम्मानित छात्राओं को शिक्षा विभाग ने फिर जमीन पर ही बैठाया। जबकि शिक्षा विभाग हमेशा स्कूलों में ही कार्यक्रम रखता है, यहां यूं भी जगह छोटी होती है, एेसे में कई छात्राओं को बैठने तक की जगह नहीं मिल पाती।

मंडोर ब्लॉक की ४५१ बालिकाएं पुरस्कृत
जोधपुर. मंडोर ब्लॉक का गार्गी व बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह पिलार बालाजी मंदिर खोखरिया में हुआ। 451 बालिकाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। मंडोर एसीबीईओ जगदीश चंद्र चौधरी ने बताया कि मुख्य अतिथि अखिल भारतीय युवा बिश्नोई महासभा अध्यक्ष विक्रमसिंह विश्नोई, सरपंच प्रतिनिधि बनाड़ चौथाराम तांडी, खोखरिया सरपंच गोविंद सियाग, पार्षद राजेंद्र सिंह चौधरी थे। अध्यक्षता मंडोर सीबीईओ तुलसाराम सीरवी ने की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pu8tvc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment