जोधपुर। वर्ष 2013 में सुराज संकल्प यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने घोषणा की थी कि मॉडल स्कूलों की तर्ज पर जिला मुख्यालयों पर मॉडल स्पोर्ट्स स्कूल खोले जाएंगे, लेकिन स्कूल नहीं खुले । प्रदेश के खेलप्रेमी विद्यार्थियों व शारीरिक शिक्षकों को अब वर्तमान सरकार के घोषित होने वाले बजट में मॉडल स्पोट्र्स स्कूल खोलने की उम्मीद जगी है। मॉडल स्पोट्र्स स्कूल में जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में विभिन्न खेलों के श्रेष्ठ खिलाडि़यों को चुनकर प्रवेश देने का प्रावधान रखा गया था। विद्यालय में प्रवेशित विद्यार्थियों को आधुनिक खेल उपकरणों व उच्च तकनीकीयुक्त ट्रेनिंग देकर विभिन्न खेलों में दक्ष करना था। सरकार की ओर से विद्यालयी खेल सूची में ३२ खेलों को रखा गया था।
प्रस्ताव भी भेजे गए, धरातल पर कुछ नहीं
पूर्व में शारीरिक शिक्षक संगठनों के दबाव के बाद शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से सभी जिलों से प्रस्ताव मांगे गए थे। सभी जिलों से माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारियों (खेलकूद) ने शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव बनाकर भी भेजे और निदेशालय की ओर सचिवालय जयपुर को प्रस्ताव भेजे दिए गए। बाद में सचिवालय की ओर से इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं करने से स्पोट्र्स मॉडल स्कूल की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई और धरातल पर स्कूल नहीं खुले।
संघ की ओर से समय-समय पर प्रदेश में मॉडल स्पोट्र्स स्कूल खोलने की मांग लगातार की जाती रही है और आगे भी करेंगे। मॉडल स्पोट्र्स स्कूलों से जमीनी स्तर पर खेलों व खिलाडि़यों के विकास की उम्मीद जगेगी। हमने कुछ दिन पूर्व ही मुख्य सचिव से मिलकर शारीरिक शिक्षकों की मांगों पर भी चर्चा की।
हापूराम चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष
राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oCo9fp
0 comments:
Post a Comment