ट्रांसजेंडर कानून पर पुलिस के लिए जागरूकता कार्यक्रम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय के सामाजिक सुरक्षा और लैंगिक अध्ययन केंद्र और राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा केंद्र नई दिल्ली के सयुंक्त तत्वाधान में ट्रांसजेंडर एक्ट-2019 के प्रावधानों से जानकारी बनाने के उदेश्य से पुलिस के लिए ऑनलाइन जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लैंगिक अध्ययन केंद्र के उपनिदेशक डॉ मिथिलेश नारायण भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत एनआईएसडी के निदेशक वीरेंद्र मिश्रा और पुलिस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आलोक कुमार त्रिपाठी ने की। मिश्रा ने ट्रांसजेंडर लोगों के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। कुलपति डॉ त्रिपाठी ने ट्रांसजेंडर एक्ट 2019 के विचारणीय बिन्दुओ पर प्रकाश डाला। साथ ही यह भी बताया कि पुलिस विश्वविद्यालय अपने कोर्सेज में इस विषय को समावेश करके इस कार्यक्रम को सतत रखेगा ताकि ना केवल पुलिस बल्कि सभी जागरूक हो सके। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजेश कुमार ने एक्ट के प्रावधानों के बारे में बताया। कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Zgn6az
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment