बिलाड़ा (जोधपुर). जैतिवास में गत दिनों 5 घरों में लाखों के सोने चांदी आभूषणों की चोरी का खुलासा पुलिस अभी कर ही नहीं पाई कि सोमवार को पालिका क्षेत्र में हनुमान जी के स्थान के पास एक बाइक सवार ने एक विवाहिता पर चाकू से वार कर उसके गले में पहनी सोने की चेन लूट ली।
राकेश पुत्र गोबर राम ने यहां थाने में रिपोर्ट देकर कहा कि उसकी पत्नी नौरती के हाथ में गांठ होने के कारण वह पट्टी कराने के लिए अपने कुएं से कस्बे में अस्पताल आई हुई थी, और पट्टी करा कर बस द्वारा वापस हनुमान जी के स्थान के निकट उतरी।
उसी दौरान बरना की ओर से हेलमेट लगाए एक अज्ञात बाइक सवार उसके पास रुका और गले में पहनी हुई सोने की चेन पर झपट्टा मारा, जिसका उसकी पत्नी ने विरोध किया तो बाइक सवार ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर उसे गिरा दिया, उसकी पत्नी नौरती को चाकू के वार से चोटिल कर उसके गले में पहनने आधा तोला सोने की चेन लूट कर भाग गया।
चाकू के वार से उसकी पत्नी के जगह-जगह चोटें आई और उसका उपचार यहां ट्रोमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात बाइक की तलाश में जुट गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jQT2fc
0 comments:
Post a Comment