सीमित सिने दर्शक पहुंचे सिनेमाघर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. करीब 11 माह बाद सोमवार को जोधपुर शहरवासी सिनेमा हॉल के विशाल स्क्रीन पर अपने पसंदीदा अभिनेता की फिल्म देखने पहुंचे हालांकि पूरे दिन दर्शकों की संख्या 25 प्रतिशत से भी कम रही। जोधपुर में करीब 15 स्क्रीन में से सोमवार को केवल न्यू कोहिनूर लॉअर सिनेमा हॉल शुरू किया गया। दर्शकों को अनिवार्य रूप से मास्क और प्रवेश द्वार पर शारीरिक तापमान की जांच के बाद प्रवेश दिया गया। जोधपुर में कार्निवाल, ऑइनॉक्स, ब्लू सिटी मॉल के अलावा सिंगल स्क्रीन वाले ओल्ड कोहिनूर सिनेमा, नसरानी बायस्कोप तथा न्यू कोहिनूर लोअर अपर सिनेमा है । मल्टीप्लेक्स प्रबंधकों ने स्क्रीन शुरू नहीं करने का प्रमुख कारण बॉलीवुड की नई फिल्मों का रिलीज नहीं होना बताया है। न्यू कोहिनूर सिनेमा के प्रबंधक जमीन खान ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिनेमा घरों में फिर से जल्द ही दर्शकों की बहार नजर आएगी। मल्टीप्लेक्स प्रबंधकों ने स्क्रीन शुरू नहीं करने का प्रमुख कारण बॉलीवुड की नई फिल्मों का रिलीज नहीं होना बताया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LyZXgp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment