आर्मी कमांडर ने किया जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन का दौरा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सेना की दक्षिणी कमान के कमांडर जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी इन सी) लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने शनिवार को जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने वहां सेना के ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। लेफ्टिनेंट जनरल नैन ने सीमा पर अग्रिम क्षेत्रों का भी अवलोकन किया, जहां उन्हें कमांडरों ने अपने संबंधित क्षेत्रों की परिचालन तत्परता की जानकारी दी। सेना कमांडर ने अच्छे काम के लिए सभी फॉर्मेशन की सराहना की और कड़ी मेहनत व उत्कृष्टता के साथ प्रयास करते हुए कौशल बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ कोणार्क कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पीएस मन्हास और जैसलमेर स्थित बेटल एक्स डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल एएस गहलोत भी मौजूद थे। दक्षिण कमान के कमांडर ने कई ऑपरेशन संबंधित विषयों पर उनके साथ चर्चा की।
गौरतलब है कि आर्मी कमांडर इन दिनों जोधपुर दौर पर थे। इस बार दक्षिणी कमान का अलंकरण समारोह जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में आयोजित किया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37fX4Jb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment