जोधपुर. राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में अब विभिन्न समाजिक व धार्मिक संगठन आगे आने लगे है। बिरामी के अखिल भारतीय छाजेड़ परिवार मण्डल की ओर से एकत्रित 21 लाख की राशि का चेक सोमवार को मंडल के अध्यक्ष अमृतलाल जैन व महामंत्री सुनील छाजेड़ ने भुवाल मन्दिर में समिति के प्रसन्नचन्द मेहता ,घनश्याम ओझा व अशोक बाहेती को सौपा। विहिप उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार ने बताया कि अरोड़ा खत्री समाज की ओर से समाज भवन में 10 लाख के चेक अध्यक्ष परमानंद खत्री व नारायण खत्री ने संघ के गोविंद डागा , सुरेंद्र प्रजापत व दीपक व्यास को सौंपे। सोमवार को राम मंदिर निधि अभियान के अन्तर्गत जन जागरण के लिए संघ व विहिप कार्यकर्ताओं की ओर से सरस्वती नगर, मधुबन व रामेश्वर नगर में वाहन रैली का आयोजन किया गया।
90 वर्षीय वृद्धा ने सौंपा चेक
राम मंदिर निर्माण के लिए हर वर्ग और उम्र के लोग आगे आकर स्वेच्छा से सहयोग निधि समर्पण कर रहे हैं। विहिप कार्यालय में 90 वर्षीय माता मोहनी देवी भूतड़ा ने अपने परिवार सहित आकर निधि समर्पण का चेक संघ के प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा व संगठन मंत्री प्रचारक ईश्वरलाल को सौपा । इस दौरान रामस्वरूप भूतड़ा,अर्जुन भूतड़ा वैभव भूतड़ा, विक्रमसिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।
धुंधाड़ा में 11 हजार सौंपे .़.़.़.़
धुंधाड़ा कस्बे में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए ग्रामीण स्वेच्छा से सहयोग राशि दे रहे है। अस्सी वर्षीय कलावती सुथार ने समर्पण निधि में 11 हजार की राशि सौंपी। संघ के मंडल कार्यवाह ललित श्रीमाली ने बताया समर्पण निधि ग्रामीण प्रभारी संग्रामसिंह, बजरंग दल के उपाध्यक्ष स्वरूपसिंह सोढा, राजेन्द्र दवे, व्यापारी संघ धुंधाड़़ा के अध्यक्ष अचलाराम कच्छवाह ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rEjqff
0 comments:
Post a Comment