जोधपुर. मारवाड़ में रविवार को तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ रात को सर्दी और दिन में राहत भरा मौसम रहा। कई स्थानों पर रात के तापमान में जहां गिरावट दर्ज की गई वहीं आसमान साफ होने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। बाड़मेर में पारा एक बार फिर से 30 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन फिलहाल इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान लुढकक़र 8.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह-सुबह सर्दी रही। हवा में 70 फ़ीसदी से अधिक नमी होने और रुक रुक कर मंद गति से चल रही बयार के कारण भी सर्दी महसूस की गई हालांकि आसमान साफ होने से तेज धूप निकली। शहरवासियों ने गुनगुनी धूप का सेवन किया। दोपहर में पारा 28.4 डिग्री पर पहुंचा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 11.8 और अधिकतम 28 डिग्री मापा गया।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 9.6 और अधिकतम 28.7 डिग्री रहा वहीं बाड़मेर में रात का पारा 11.9 और दिन का 30.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36NH3Kk
0 comments:
Post a Comment