आंखों में मिर्ची डाल लूट के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने बरकतुल्लाह खां स्टेडियम के पीछे तिराहे के पास फाइनेंसर की आंखों में मिर्ची डालकर चार लाख रुपए लूटने के प्रयास के मामले में शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसका सहयोगी पकड़ में नहीं आ पाया।

थानाधिकारी पंकज राज माथुर ने बताया कि गत 4 फरवरी की रात साढ़े ग्यारह बजे मसूरिया में बाबू राजेन्द्र मार्ग निवासी फाइनेंसर हेमंत पुत्र ओमप्रकाश भूतड़ा की आंखों में मिर्ची डालकर बैग से चार लाख रुपए लूटने का प्रयास किया गया था। 6 फरवरी को एफआइआर दर्ज की गई थी। तलाश के बाद एएसआइ भगाराम, कांस्टेबल पूनमचंद, रमेश, धर्माराम व हनुमानराम ने सिरोही जिले में आबू रोड थानान्तर्गत मानपुर में टेलिफोन कॉलोनी के पास निवासी हिमांशु उर्फ बिट्टू पुत्र गणेशलाल गर्ग को गिरफ्तार किया। आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

लिफ्ट लेने के बहाने वारदात
हेमंत भूतड़ा का सरदारपुरा थाने के पास खुशी इंवेस्टमेंट ऑफिस है। अजय मेहता का मित्र होने के नाते हिमांशु चार-पांच दिन से उसके ऑफिस आ रहा था। गत चार फरवरी की रात 11.30 बजे हेमंत मोपेड घर जाने लगा तो हिमांशु ने ट्रैवल्स एजेंसी के बाहर छोडऩे के लिए लिफ्ट मांगी थी। बाल मंदिर स्कूल तिराहे के पास उसे उतारा था। तब हिमांशु ने मिर्ची पाउडर डाल हेमंत से चार लाख रुपए लूट का प्रयास किया गया था। सफल न होने पर वह साथी के साथ बाइक पर बैठ फरार हो गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N2Gd5C
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment