सोजत, मेड़ता के कांग्रेस पार्षद जोधपुर शिफ्ट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़सिटी (जोधपुर). पालिका चुनाव में मेड़ता व सोजत में अपना बोर्ड बनाने को लेकर कांग्रेस ने अपने पार्षदों के साथ निर्दलीयों को विपक्ष के सेंध से बचाने के लिए जोधपुर के होटल में मंगलवार को शिफ्ट कर दिया।


मेड़ता पालिका चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पीपाड़सिटी के पूर्व पार्षद रघुनाथ टाक को और राज्य बजट सलाहकार समिति के सदस्य रहे शिवकरण सैनी को सोजत पालिका चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया गया है, जहां पर भाजपा बीस,कांग्रेस उन्नीस व एक निर्दलीय पार्षद विजयी रहे। जबकि मेड़ता में कांग्रेस को सत्रह,भाजपा को पंद्रह और आठ निर्दलीय सफल रहे।

राज्य में सत्तारूढ़ होने के कारण कांग्रेस दोनों ही जगह अपना बोर्ड बनाने के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं। सोजत पर्यवेक्षक शिवकरण सैनी के अनुसार कांग्रेस अपना बोर्ड बनाने में सफल होगी।

मेड़ता पर्यवेक्षक का दावा

मेड़ता पालिका चुनाव में कांग्रेस के पर्यवेक्षक रघुनाथ टाक ने दावा किया कि मेड़ता में पालिकाध्यक्ष पद के कांग्रेस उम्मीदवार गौतम टाक के नेतृत्व में कांग्रेस बोर्ड बनाने में सफल होगी।

अध्यक्ष प्रत्याशी का स्वागत

मेड़ता पालिकाध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी गौतम टाक का मंगलवार को नामांकन दाखिले के बाद वापस जोधपुर जाते समय पर्यवेक्षक रघुनाथ टाक के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमराराम भाटी,पूर्व पार्षद बक्शाराम कच्छवाह,सुरेश कच्छवाह, राणाराम, कैलाश टाक, हाजी उमरदीन गौरी आदि मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MxAa8N
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment