आईसीएआर के एडीजी पहुंचे पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के सहायक महानिदेशक (बीज) डॉ डीके यादव ने राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा गत वर्षों में किए गए अनुसंधान कार्यों, जैव विविधता के क्षेत्र में आयोजित किसानों के विभिन्न कार्यक्रमों और अन्य संस्थानो को रिसर्च के लिए सप्लाई किए गए जर्मप्लाज्म के बारे में जानकारी ली।
डॉ. यादव ने बागवानी ब्लॉक, अनुसंधान क्षेत्र तथा बीजों की मीडियम टर्म स्टोरेज इकाई को भी देखा। फसलों की संरक्षित जैव विविधता का किसानों तथा विभिन्न वैज्ञानिकों तक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए उन्होंने शुष्क क्षेत्र के जर्मप्लाज्म के महत्व पर चर्चा की। ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय के रिसर्च फार्म पर लगाई हुई सरसों, जीन बैंक की बीजों की जैव विविधता तथा बेर के विभिन्न जर्मप्लाज्म संग्रह का निरीक्षण करते हुए उन्होने रूपात्मक लक्षणों के साथ जैव रासायनिक लक्षणों के अध्ययन का सुझाव दिया। इसके बाद एडीजी डॉ यादव के साथ हुई बैठक में ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अधिकारी डॉ. विजय सिंह मीणा, वैज्ञानिक डॉ. नीलम शेखावत एवं कर्मचारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3umokzt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment