जोधपुर.
करवड़ थाना पुलिस ने माणकलाव स्थित बाड़े से बकरी व बकरियां चुराने के मामले का खुलासा करते हुए मंगलवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी सहित नौ व्यक्तियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया।
उप निरीक्षक प्रकाश कुमार के अनुसार गत 27 दिसम्बर की रात माणकलाव में सिंधियों की ढाणी निवासी अब्दुल लतीफ के पशु बाड़े से 40 बकरे व एक बकरी चोरी कर ली गई थी। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी पहलूओं से जांच में चोरों के चूरू में सरदारशहर व हरियाणा में सिरसा से होने का पता लगा। डीएसटी की मदद से पुलिस ने सरदारशहर व सिरसा में चोरों की तलाश शुरू की और हिसार निवासी अहमद (29) पुत्र रांगड़ बंजारा और चूरू में सरदारशहर के आसासर निवासी भाखरमल (26) पुत्र गोपालराम बंजारा को गिरफ्तार किया गया।
वारदात का मुख्य आरोपी नागौर में ढाकों की ढाणी निवासी हजारीराम पुत्र हरचंदराम बंजारा है। वह और उसके आठ और आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस इनकी तलाश के प्रयास कर रही है।
बाड़े में पशु बंधे देखे तो चुराए और बेच दिए
पुलिस का कहना है कि हजारीराम सामान बेचने के लिए मथानिया आता है। गत 26 दिसम्बर को उसने आसासर निवासी अहमद बंजारा, भाखरमल, श्रवणराम, नानूराम, हजारीराम पुत्र सोलार व सिरसा के ठेकाराम को दो बोलेरो पिकअप से सोयला बुलाया था। फिर एक अन्य बोलेरो पिकअप में हिसार व सिरसा से रायमल उर्फ रामलाल, जगदीश, अतरसिंह, ठाकरराम को नागौर बुलाया था। 27 दिसम्बर को सभी बावड़ी में मिले और तीनों वाहन से माणकलाव से निकले थे, जहां हजारीराम ने बाड़े में पशु बंधे देखे थे। सभी ओसियां पहुंचे, जहां खाना खाकर तिंवरी आए। वहां से जूतियां खरीदने के बाद 27 दिसम्बर की रात एक बजे माणकलाव में पशु बाड़ा आए और दो वाहनों में 40 बकरे व एक बकरी चुराकर आसासर ले गए थे, जहां 24 बकरे व एक बकरी को बेचने के लिए हरियाणा भेज दिए थे। जबकि एक बकरे को आसासर के छह लोगों ने खरीदा था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qPy6b7
0 comments:
Post a Comment