दुकान पर अफीम के दूध की खरीद-फरोख्त, तीन गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिले की ओसियां थाना पुलिस ने कस्बे में एक दुकान पर दबिश देकर अफीम का पांच सौ ग्राम दूध जब्त कर तीन जनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से अफीम के दूध की सप्लाई के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कयाल ने बताया कि कस्बे में एक दुकान पर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त होने की सूचना मिली। थानाधिकारी बाबूराम डेलू के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। दुकान पर मंगलवार को दबिश दी और ओसियां में बड़ा बास निवासी किशनसिंह पुत्र भोमसिंह राजपुरोहित व मूलत: राजसमंद जिले में कांकरोली के भाटोली हाल ओसियां के राजनगर निवासी प्रवीण पुत्र नानालाल को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर दोनों से अफीम का पांच सौ ग्राम दूध जब्त किया गया। इनसे पूछताछ के बाद मथानिया में नेवरा रोड निवासी पारसराम पुत्र पुरखाराम जाट को भी गिरफ्तार किया। किशनसिंह व प्रवीण अफीम के दूध को पारसराम को बेचने वाले थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि दुकान किशनसिंह व प्रवीण की है, जहां अफीम के दूध की खरीद-फरोख्त हो रही थी। जांच कर रहे मतोड़ा थानाधिकारी नेमाराम ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z3YfH9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment