जोधपुर।
जेडीए कार्यकारी समिति की बैठक आयुक्त कमर उल जमान चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण और पिछले लम्बे समय से अटके मास्टर प्लान को लागू करने की कवायद को बल दिया गया। सभी जोन के जोनल प्लान पूर्ण करते हुए लागू किए जाने से पहले निदेशक आयोजना की ओर से पीपीटी के माध्यम से ड्राफ्ट जोधपुर मास्टर डवलपमेंट प्लान-2031 का प्रजेंटेशन दिया गया।
जोधपुर मास्टर डवलपमेंट प्लान-2031 (प्रारूप) पर निर्धारित अवधि में आमजन, जनप्रतिनिधियों, विशिष्टजन इत्यादि से प्राप्त सभी सुझावों एवं आपत्तियों पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। जिनको प्लान में समायोजित कर ड्राफ्ट जोधपुर मास्टर डवलपमेंट प्लान-2031 पर चर्चा करते हुए अनुमोदन के लिए प्राधिकरण बैठक में रखने की अनुशंसा की गई। प्राधिकरण द्वारा अन्तिम रूप से अनुमोदन होने के बाद इसका गजट नोटिफिकेशन करवाया जाएगा। बैठक में सचिव हरभान मीणा, उपसचिव राकेश कुमार शर्मा, कलक्टर कार्यालय से एसीईएम अपूर्वा परवाल, पुलिस निरीक्षक कैलाश दान, अधीक्षण अभियन्ता पीडब्ल्यूडी डीएस चौहान व अन्य मौजूद थे।
इन पर भी हुई चर्चा
- अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ऑडिटोरियम निर्माण के लिए डीपीआर बनाने।
- जोन उत्तर के जोनल डवलपमेंट प्लान के कन्सलटेन्सी कार्य के लिए टर्म ऑफ रेफ्रेंस अनुमोदन एवं कन्सलटेन्ट नियुक्त करने के लिए प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति।
- घोड़ा घाटी से मेहरानगढ़ फोर्ट तक प्रस्तावित सडक़ निर्माण कार्य के प्रशासनिक एवं वित्तिय स्वीकृति।
- जोन पश्चिम में कायलाना झील के चारों ओर सडक़ निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तिय स्वीकृति।
- बरकतुल्ला खां स्टेडियम के दक्षिण पैवेलियन के पुनरूद्धार कार्यों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तिय स्वीकृति पर चर्चा की गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oSgbyS
0 comments:
Post a Comment