दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की तेरह मोटरसाइकिल की बरामद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. महामंदिर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गुरुवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनसे चोरी की तेरह मोटरसाइकिल बरामद की गईं हैं।

थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि गत सात फरवरी को महेन्द्रसिंह की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में संदिग्धों से तलाश के बाद खेड़ापा थानान्तर्गत बावड़ी में कोरिया बेरा गांव निवासी जगाराम उर्फ जगदीश (३०) पुत्र कुंभाराम माली व बावड़ी में तेलियों का बास निवासी शेर मोहम्मद (२१) पुत्र युसुफ खान को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चौदह मोटरसाइकिलें चुराना कबूल किया। इनमें से छह-छह मोटरसाइकिल महामंदिर व उदयमंदिर थाना क्षेत्र से चुराई गईं थी। दो मोटरसाइकिल अन्य जगहों से चुराईं थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी की तेरह मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपियों के खिलाफ वाहन चोरियों के संबंध में चालान पेश हो चुके हैं। कार्रवाई में एएसआइ बाबूराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, कैलाश, गोपालकृष्ण, महेन्द्र व बंशीलाल शामिल थे। महामंदिर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गुरुवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनसे चोरी की तेरह मोटरसाइकिल बरामद की गईं हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ra4HIM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment