जोधपुर. मारवाड़ कुम्हार (प्रजापति) समाज विकास संस्थान जोधपुर के तत्वावधान में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 21 नवंबर को किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष दशरथ कुमार कवाडिय़ा ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन बैनर का विमोचन जूना रामद्वारा के महंत संत अमृतराम के सान्निध्य में कालूराम कारवाल, लालचंद संखवाया, केशव कुमार कवाडिया, बाबूलाल भाणा, सूरज प्रकाश भोभरिया, मुन्नाराम मोरवाल, श्रीयादे जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनोद एणिया, कानाराम जेठीवाल,संतोष भोभरिया,विष्णु प्रकाश घोड़ला, नवरत्न जलवाणिया, सहित कई समाज बंधुओं की उपस्थिति रहे। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 101 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 50 गज का प्लॉट, सोने चांदी के आभूषण, बर्तन, घरेलू उपयोगी सामग्री सहित कई उपहार भेंट किए जाएंगे।
संस्थान के अध्यक्ष दशरथ कुमार कवाडिया ने बताया कि समाज के लोगो मे सामूहिक विवाह को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जल्दी जोधपुर जिले सहित मारवाड़ के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Nym9bI
0 comments:
Post a Comment