जोधपुर. जिले की मतोड़ा थाना पुलिस ने पल्ली गांव स्थित टोल प्लाजा पर रोडवेज बस कर्मचारी से अभद्र व्यवहार व धमकी देने के मामले में सोमवार को एक टोल कर्मचारी को गिरफ्तार किया ।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि टोल प्लाजा पर शनिवार को टोल प्लाजा का रास्ता खोलने को लेकर उपजे विवाद में रोडवेज चालक मोतीराम व परिचालक मोतीसिंह और और टोल कर्मचारी उलझ गए थे । टोलकर्मी ने रोडवेज कर्मचारी पर लाठी से हमला करने का प्रयास किया था । बस यात्रियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। इस संबंध में मतोड़ा थाने में मामला दर्ज कर थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में पुलिस ने लोहावट निवासी टोलकर्मी उदयकिशन (२३) पुत्र पवन कुमार बिश्नोई को गिरफ्तार किया । जिले की मतोड़ा थाना पुलिस ने पल्ली गांव स्थित टोल प्लाजा पर रोडवेज बस कर्मचारी से अभद्र व्यवहार व धमकी देने के मामले में सोमवार को एक टोल कर्मचारी को गिरफ्तार किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37FWKDE
0 comments:
Post a Comment