कोविड वेक्सीनेशन का तीसरा चरण- जोधपुर में चार लाख से ज्यादा लोगों को लगेगा बचाव का टीका

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। कोविड वैक्सीनेशन का तीसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। इसके तहत फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद अब जोधपुर में चार लाख से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए ६० साल से ज्यादा उम्र के लोग कोविन-२ एप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। साथ ही ४५ साल से अधिक उम्र के वे लोग भी वैक्सीनेशन के पात्र होंगे, जिन्हें गंभीर बीमारी है। गंभीर की श्रेणी में बीस तरह की बीमारियों को शामिल किया गया है। एक जनवरी 2022 को निर्धारित आयु पूर्ण करने वाले व्यक्ति तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए पात्र होंगे। सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन होगा। इसके लिए निजी अस्पतालों का पंजीयन किया जा रहा है।

मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के जरिए जिला कलक्टरों, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक में तीसरे चरण की तैयारियों का जायजा लिया। जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. जीएल मीणा, सीईओ जिला परिषद डॉ. इन्द्रजीत यादव व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मण्डा भी बैठक में शामिल हुए।

करना होगा ऑनलाइन आवेदन
जिला कलक्टर सिंह के अनुसार तीसरे चरण में जोधपुर में ४ लाख १२ हजार लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। वैक्सीनेशन के लिए आम लोगों को खुद पोर्टल कोविन-२ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वैक्सीनेशन की जगह व समय भी उपलब्ध सूची के अनुसार चुना जा सकेगा।

पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध
जोधपुर में वैक्सीनेशन के लिए २७ हजार से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध है। इसके अलावा मांग के अनुरूप वैक्सीन की सुचारू आपूर्ति भी बनी रहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dUEKcD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment