घंटाघर से सत्संग भवन तक राम रथ यात्रा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत जनजागरण राम रथ यात्रा शुक्रवार को दोपहर 12 बजे घण्टाघर से प्रस्थान कर सोजती गेट, जालोरी गेट होते हुए सरदारपुरा स्थित सत्संग भवन पहुंचेगी। संयोजक व विहिप उपाध्यक्ष संदीप गिल ने बताया कि राम मंदिर के लिए हर व्यक्ति का सहयोग और समर्पण हो इसी भावना के साथ यात्रा में राम मंदिर का मॉडल भी दर्शनाथ शामिल होगा। महामंदिर के दिनेश चौहान ने बताया कि संघ विहिप की टोलियो का घर घर पहुंचने पर स्वागत किया गया। नगर प्रचार प्रमुख गजेंद्र नरुका ने बताया कि ब्रह्मपुरी हवेली के प्रिया पुखराज दवे ने 2.51लाख समर्पित किये । सोशल मीडिया पर भी सारे जहा से अच्छा ग्रुप सदस्यों ने मिलकर 1.21 लाख का चेक समर्पण किया । समिति के जसवंत सिंह बिश्नोई व अशोक बाहेती ने सम्पर्क कर महेश गहलोत से 2.51 लाख व मोहन खत्री से 1.51 लाख की राशि संग्रहित की। मण्डोर प्रमुख सम्पत सिंह भाटी ने बताया कि निम्बा निम्बड़ी क्षेत्र में कुष्ठ आश्रम सदस्यों ने भी उत्साह से निधि समर्पित की ।
प्रान्त निधि प्रमुख भण्डारी ने किए 31 हजार
राष्ट्र सेविका समिति जोधपुर प्रान्त की प्रान्त निधि प्रमुख चंद्रकांता भण्डारी ने अपने पुत्र की पुण्य तिथि पर श्री राम मंदिर निर्माण में 31 हजार रुपए की निधि समर्पित की। इस मौके पर समाज सेवी दिनेश भंडारी सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे। भंडारी ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का सम्पूर्ण जीवन चरित्र प्रेरणादायी रहा है, इसीलिए राम हम सभी के है और उन्हीं के आदर्श पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है।
समर्पण निधि कार्यक्रम आज, शेखावत भी होंगे शामिल
पाल रोड खेमे का कुआं स्थित नंदनवन ग्रीन्स सोसायटी के अध्यक्ष गौतम सालेचा व सचिव बीएल पारीक ने बताया कि सोसायटी सदस्य घर-घर जाकर निधि संग्रह में जुटे है। शुक्रवार शाम 7 बजे निधि समर्पण कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य सभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत, संघ के प्रांत प्रचारक योगेंद्र, भाजपा जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जोधपुर नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ व उप-महापौर किशन लढ्ढा आदि उपस्थित रहेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MPU5zI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment