टैक्सटाइल पार्क के लिए शुरू किया डिजिटल कैम्पेन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

टैक्सटाइल पार्क का प्रबल हकदार जोधपुर है, इसीलिए उद्यमियों ने डिजिटल कैम्पेन भी शुरू किया है। बासनी क्षेत्र में उद्यमियों ने बैठक कर ‘ हैशटैग :: वी डिमांड टैक्सटाइल पार्क इन जोधपुर थीम’ पर डिजिटल कैम्पेन का श्री गणेश किया।
इस उद्योग से जुड़े लोगों ने डिजिटल माध्यम के जरिये केंद्र सरकार और राज्य सरकार के मंत्रियों व अफसरों तक आवाज पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। केंद्र सरकार की ओर से टैक्सटाइल पार्क की घोषणा के बाद आगामी प्रदेश बजट में इस मांग को उचित सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक भी बात पहुंचाने का निर्णय किया। पहले ही दिन सोशल मीडिया पर इसको अच्छा रेस्पॉस मिला। इस मौके पर उद्यमी वरुण धनाडिया, राजेश जैन, सतार खान, हनुमान डागा, महावीर कांकरीया, अंकुश, भरत गर्ग, अख्तर खान, विनय चौधरी मौजूद थे।
गौरतलब है कि केन्द्रीय बजट में 7 टैक्सटाइल पार्क की घोषणा के बाद प्रदेश में अलग-अलग शहर अपने यहां टैक्सटाइल पार्क की डिमांड रख रहे हैं। राज्य सरकार जमीन देने का प्रस्ताव किस क्षेत्र में करती है उस पर आगे की रणनीति निर्धारित होगी। यहां से पहले ही राजनीतिक और औद्योगिक पृष्ठभूमि के लोग डिमांड रख चुके हैं। अब राज्य बजट पर उम्मीदें टिकी हुई हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZDUE2K
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment