जोधपुर. भारतीय सेना की जोधपुर स्थित कोणार्क कोर ने शुक्रवार को अपना 34वां स्थापना दिवस मनाया। यह डेजर्ट कोर के नाम से भी जानी जाती है। इस मौके पर चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अमित लूम्बा ने जोधपुर मिलिट्री स्टेशन के अंदर स्थित कोणार्क युद्ध स्माकर पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया।
आज से 34 साल पहले महाशिवरात्रि के दिन भारतीय सेना के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ा गया था जब राजस्थान और गुजरात से लगी हुई देश की सीमाओं की रक्षा के लिए डेजर्ट कोर अस्तित्व में आया। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के कारण जोधपुर को मुख्यालय के रूप में चुना गया। कोर ने कोणार्क को अपने प्रतीक के रूप में अपनाया जो सूर्य की किरणों के चहुं ओर प्रकाश के उत्सर्जन का प्रतीक है। यह प्रतीक पुरी के कोणार्क सूर्य मंदिर से लिया गया है जिससे इसका सूर्यनगरी के साथ एक आध्यात्मिक सम्बन्ध स्थापित होता है।
भारतीय सेना नवीनतम वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से उबरने के लिए खुद को तैयार रखती है। कोणार्क कोर हमेशा सूक्ष्म व्यावसायिकता, निरंतर मेहनत और समर्पण के माध्यम से अपनी परिचालन तत्परता को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uv1fuJ
0 comments:
Post a Comment