जुड़वा बच्चों के जन्म लेने के तीसरे दिन श्रमिक ने लगाया फंदा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. लूनी थानान्तर्गत कांकाणी में क्रेसर के पास एक श्रमिक ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। तीन दिन पहले ही उसकी पत्नी ने दूसरी मर्तबा जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार जालोर जिले में सफाड़ा निवासी भंवरलाल भील (40) कांकाणी में क्रेसर पर काम करता था और परिवार सहित वर्षों से रहता था। उसने क्रेसर से कुछ दूर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन तलाश करते हुए वहां पहुंचे तो फंदा लगाने का पता लगा। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी ने दो-तीन दिन पहले ही जुड़वा बच्चे जन्म दिए थे। उसे पहले भी एक बार जुड़वा बच्चे हो चुके हैं। भाई की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। लूनी थानान्तर्गत कांकाणी में क्रेसर के पास एक श्रमिक ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। तीन दिन पहले ही उसकी पत्नी ने दूसरी मर्तबा जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ajX3Wy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment