जोधपुर.
प्रतापनगर थाना पुलिस ने आखलिया चौराहे के पास वाहन शोरूम में सेंध लगाने का खुलासा कर मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके चोरी की एक पावर बाइक बरामद की गई है।
सहायक पुलिस आयुक्त ;प्रतापनगरद्ध नीरज शर्मा ने बताया कि गत 11 फरवरी की रात राजा मोटर्स शोरूम में सेंध लगाने का खुलासा किया गया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थानाधिकारी अमित सिहाग के नेतृत्व में कांस्टेबल महेन्द्र चौधरी, बलवीर व मोतीलाल ने युवकों की पहचान की और तलाश के बाद सोजती गेट भील बस्ती निवासी अर्जुन पुत्र बाबूलाल भील को हिरासत में लिया। पूछताछ में वारदात स्वीकारने पर उसे गिरफ्तार किया गया।
वारदात में शामिल उसके साथी रोहित की तलाश की जा रही है जो पकड़ में नहीं आ पाया। आरोपी अर्जुन की निशानदेही से चोरी की एक पावर बाइक बरामद की गई है। आरोपियों ने गत ग्यारह फरवरी की रात शोरूम में सेंध लगाकर दो पावर बाइक व तीन लाख रुपए चुरा लिए थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NejsM9
0 comments:
Post a Comment