जोधपुर. सेना मुख्यालय ने महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए पश्चिम मोर्चे पर तैनात सेना की आर्मी कमांड व कोर कमान नए हाथों में सौंप दी है। पुणे स्थित सेना की दक्षिणी कमान के मुखिया यानी जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (GOC-in-C) अब लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. नैन होंगे। उन्होंने सोमवार को आर्मी कमांडर के रूप में दक्षिण कमांड की कमान सम्भाल ली। दक्षिण कमांड के अधीन आने वाली सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कोणार्क कोर (डेजर्ट कोर) की कमान भी लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. मिन्हास को सौंपी गई है।
डेजर्ट कोर के मुखिया व अन्तरराष्ट्रीय स्तर के साइकलिस्ट लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी अब सेना मुख्यालय में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के अधीन इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में डिप्टी चीफ (ऑपरेशन्स) के रूप में काम करेंगे।
फ्रांस में 1200 किमी की साइकिल प्रतियोगिता टुअर द फ्रांस पूरी करने वाले भारतीय सेना के पहले कमाण्डर जनरल पुरी ने फरवरी 2020 में जोधपुर में कोर्णाक कोर की कमान संभाली थी। उनका पूरा कार्यकाल कोरोना के दरम्यान ही रहा और इसमें उनके नेतृत्व में कोरोना रोकथाम की बेहतरीन व्यवस्थाओं की पूरे देश में सराहना हुई।
जनरल पुरी का स्थान ले रहे जनरल मिन्हास अब तक सेंट्रल कमांड के अधीन मध्य भारत एरिया हेड क्वाटर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिग (GOC) के रूप में पदस्थापित थे।
सेना की आर्मड ब्रिगेड के अधिकारी जनरल मिन्हास 13 फरवरी को जोधपुर में कार्यभार ग्रहण करेंगे। उसके बाद कोणार्क युद्ध स्मारक पर शहीदों को शृद्धांजलि देंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36zEMSN
0 comments:
Post a Comment