पाकिस्तान की गोलीबारी में राजस्थान का लाल शहीद, दो माह बाद होने वाला था विवाह

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर । जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। राजस्थान के जोधपुर जिले की बिलाड़ा तहसील के खेजड़ला निवासी 23 वर्षीय लक्ष्मण राम पिचकिया सीमा पर दुश्मनों का बहादुरी के साथ मुकाबला करते हुए घायल हो गए ।

उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका। जवान लक्ष्मण राम पिचकिया के शहीद होने की जानकारी परिवार और गांव के लोगों को होने के साथ ही हर कोई स्तब्ध रह गया और गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पूरा गांव शोक में डूबा चुका है। राजकीय विद्यालय में छुट्टी कर कर दी गई है। सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद किए। शहीद लक्ष्मण का शव शुक्रवार सुबह गांव पहुंचेगा। इसके पश्चात अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद जवान के परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई और बहन है। उनके पिता खेती से जुड़े हैं।

लक्ष्मण का 2 माह बाद विवाह होने वाला था। वे अगले माह के अंत तक लक्ष्मण छुट्‌टी पर आने वाले थे। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पड़ोसी देश द्वारा की जा रही लगातार गोलीबारी में इस साल अब तक 4 जवान शहीद हो चुके हैं। प्रवक्ता के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को भी सुंदरबनी में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन कर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गर्ह। हालांकि जवानों ने भी इस गोलीबारी का करारा जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया, सिपाही लक्ष्मण एक बहादुर, प्रेरणादायी और समर्पित जवान थे। देश उनकी शहादत और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा को हमेशा याद रखेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cFUUWM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment