जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में एक सप्ताह पहले आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग करने, राज्य सरकार द्वारा इंटरनेशनल कनवेंशन सेंटर के लिए जेएनवीयू की 39 बीघा जमीन का प्रस्ताव रखने सहित अन्य छात्र हित की मांगों को लेकर लगातार सातवें दिन मंगलवार को भी विवि केंद्रीय कार्यालय में छात्र छात्राओं का विरोध प्रदर्शन बरकरार रहा।
एबीवीपी ने किया कार्यालय खाली करने का प्रयास
एबीवीपी के कार्यकत्र्ता लाठीचार्ज सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले सात दिनों से जेएनवीयू केंद्रीय कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को महामंत्री प्राणी जोशी, अविनाश खारा, त्रिवेंद्र पाल सिंह, अभिमन्यु सारण सहित अन्य कार्यकत्र्ताओं ने विवि केंद्रीय कार्यालय के विभिन्न विभागों में नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों को हाथ जोडकऱ बाहर जाने के लिए निवेदन किया। इस दौरान विवि का कार्य कुछ समय के लिए बाधित हुआ।
धरने पर बैठकर नारेबाजी की
जेएनवीयू के निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने मंगलवार को केंद्रीय कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र छात्राएं अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए कनवेंशन सेंटर के लिए जमीन देने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। छात्रों का कहना था कि विवि की जमीन अन्य कार्य के लिए देने पर शिक्षण के लिए जगह की कमी हो जाएगी। विवि के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दिनेश पंचारिया भी अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3p1ttcl
0 comments:
Post a Comment