जोधपुर/सेखाला/केतु कल्ला. पंचायत समिति सेखाला के सरपंच संघ के चुनाव रविवार को सम्पन्न हुए। जिसमें भालु लक्ष्मणगढ सरपंच रूपकंवर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं देडा सरपंच चम्पादेवी उपाध्यक्ष, तिबना सरपंच विजयसिंह सचिव व धीरपुरा सरपंच गोविंदराम कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित सेखाला सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लेते हुए आमजन की सेवा करने का संकल्प दोहराया। सरपंच संघ अध्यक्ष रूपकंवर ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ ही सरपंचों के हितों की रक्षा करने की प्रतिबद्वता का भरोसा दिलाया। शेरगढ विधायक मीनाकंवर राठौड़, पीसीसी सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़ व कांग्रेस बालेसर ब्लॉक अध्यक्ष दुर्जनसिंह राठौड़ ने नव-मनोनित पदाधिकारियों को बधाई दी। इससे पूर्व पुलवामा में आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व जिपस जबरसिंह रायसर, सरपंच नाथुसिंह केतु कल्ला, मोहनसिंह खिरजां, अनोपसिंह सेखाला, करणसिंह केतु हामा, शम्भुसिंह भालु सहित कई जनप्रतिनिधि व सरपंच मौजूद रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZheuRe
0 comments:
Post a Comment