बीएसएफ राजस्थान के प्रथम आईजी बक्शीश सिंह का निधन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

सीमा सुरक्षा बल (BSF) राजस्थान फ्रंटियर तत्कालीन राजस्थान व गुजरात फ्रंटियर के पहले महानिरीक्षक बक्शीश सिंह का आकस्मिक निधन

जोधपुर. देश की अग्रिम रक्षा पंक्ति के रूप में विख्यात विश्व के सबसे बड़े सीमा रक्षक बल सीमा सुरक्षा बल (BSF) में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के पश्चात महानिरीक्षक (IG) पद से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी बक्शीश सिंह का शनिवार को अपने गृहनगर जालंधर में निधन हो गया।
बक्शीश सिंह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तत्कालीन राजस्थान-गुजरात फ्रंटियर में अपनी सेवाएं प्रदान की। वर्तमान में राजस्थान और गुजरात फ्रंटियर अलग-अलग हो गए हैं। उन्होंने बतौर महानिरीक्षक 29 जून 1998 से 31 मार्च 2001 तक सेवाएं दी। बक्शीश सिंह बीएसएफ में अपने कुशल नेतृत्व व मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके आकस्मिक निधन पर राजस्थान फ्रंटियर के वर्तमान महानिरीक्षक आयूष मणि तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व कार्मिकों ने गहरा शोक प्रकट किया हैं व उनके परिवारजनों के लिए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aESFjP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment