भाजपा में जारी नियुक्तियों का दौर, अब प्रशिक्षण प्रभारी बनाए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव होने के बाद नियुक्तियों को लेकर एक्टिव मोड में आ गई है। पहले कार्यकारिण्ी सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने के बाद जिला स्तर पर कोषाध्यक्ष और प्रशिक्षण प्रभारियों की नियुक्ति की है। हालांकि अभी कुछ मोर्चों में नियुक्तियां और उनकी टीम का विस्तार बाकी है, जो भी जल्द ही होने के आसार है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा और प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला स्तर पर कोषाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसमें जोधपुर शहर में जुगल तापडिय़ा, देहात दक्षिण में जम्बु कुमार जैन और देहात उत्तर में सुरेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रशिक्षण प्रभारी भी बनाए
इसी प्रकार प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए भी संभाग व जिला स्तर पर प्रभारी बनाए गए हैं। प्रशिक्षण संभाग मॉनिटरिंग प्रभारी जोधपुर संभाग में पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी और जोगेन्द्र राजपुरोहित को दी गई है। इसी प्रकार जिला प्रशिक्षण प्रवासी सूची में जोधपुर शहर में रेवंतसिंह, देहात दक्षिण में अतुल भंसाली और देहात उत्तर में रमाकांत शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j5zvr6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment