जोधपुर में प्रीमियम पेट्रोल पहुंचा 99.25 रुपए प्रति लीटर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. तेल कम्पनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। जोधपुर में प्रीमियम पेट्रोल 99.25 रुपए प्रति लीटर बिका। सप्ताहांत में इसके 100 रुपए प्रति लीटर पहुंचने की आशंका है।
शहर में बुधवार को सामान्य पेट्रोल की कीमत 95.86 रुपए प्रति लीटर थी जो गुरुवार को 96.21 रुपए हो गई। डीजल में 34 पैसे का उछाल किया। एक लीटर डीजल की कीमत 88.55 रुपए थी। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि होने से अब महंगाई बढऩे की आशंका है। इससे सब्जियों, फलो और घरेलू सामान की कीमतें बढ़ जाएगी।

जनता के साथ कच्चे तेल की कीमत का छलाव
अंतरराष्ट्रीय में कच्चे तेल की कीमत का बहाना बनाकर तेल कम्पनियां ईंधन के दामों में वृद्धि कर रही है। इसके उलट कच्चे तेल की कीमत कम होने पर तेल कम्पनियों इसका फायदा ग्राहकों को देने की बजाय सरकार अपना खजाना भरती है। अब तक कच्चे तेल की सर्वाधिक कीमत जुलाई 2008 में 132.47 डॉलर प्रति बैरल थी। एक बैरल में 159 लीटर होते हैं। उस समय जोधपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 55 रुपए थी। गुरुवार को कच्चे तेल की कीमत 64.60 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई यानी 12 साल में कच्चा तेल करीब 50 प्रतिशत सस्ता हो गया। उधर पेट्रोल सस्ता होने की बजाय करीब 75 प्रतिशत महंगा होकर 95 रुपए प्रति लीटर के पार चला गया है। तेल की कीमत में दो तिहाई टैक्स वसूला जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3atK70k
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment