कोरोनाकाल में वन्यजीव सेवाओं के लिए 65 लोगों सम्मान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. श्रीगुरु जंभेश्वर वन्य जीव सेवा एवं पर्यावरण विकास संस्थान विश्नोई कमांडो फ ोर्स की ओर से शनिवार को कमला नेहरू नगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन में पर्यावरण संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संत अनोपदास के सान्निध्य में समारोह में कोरोनाकाल के दौरान निस्वार्थ वन्यजीवों की रक्षा, सामाजिक सेवाएं देने वाले भामाशाहों और पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण कलैण्डर का विमोचन कर लोगों को नि:शुल्क वितरित किया गया। संगोष्ठी में पर्यावरण प्रदूषण से बढ़ रहे वैश्विक संकट और जोधपुर संभाग में वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने विचार रखे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के युवा संगठन अध्यक्ष विक्रम सिंह, संस्था के प्रदेश महासचिव रामेश्वर मांजू, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमराज भादू, विश्नोई कमांडो फ ोर्स के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज खेड़ी, विश्नोई टाइगर फ ोर्स के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद, श्रीराम साहू, किशन एकलखोरी, भरत खेड़ी, पार्षद भरत आसेरी, दलपत वैष्णव, महेंद्र बेनीवाल, संपत राम, सुरेश उपाध्याय आदि ने पर्यावरण कलैण्डर का विमोचन किया। संस्था जिलाध्यक्ष राजवीर जाणी ने आभार व्यक्त किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qn0OQG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment