अप्रशिक्षित 62 कलाकारों के साथ बनी जोधपुरी देसी फिल्म 'वाह रे! समाजÓ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. एक तरफ जहां लोग कला को लेकर बॉलीवुड व हॉलीवुड में प्रोफेशनल हैं तो दूसरी ओर जोधपुर शहर में एक तबका समाज को संदेश देने के लिए नॉन कॉमर्शियल फिल्में बना रहा है। शहर में इस नई सोच को साकार कर रहे युवा सुनील पुरोहित। उनकी इस फिल्म में 62 अप्रशिक्षित कलाकारों ने हिस्सा लिया।
हाल ही में सुनील पुरोहित ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लांच 'वाह रे! समाजÓ मूवी धूम मचाए हुए है। सुनील ने फिल्म में नकारात्मक व सकारात्मक गतिविधियों को लेकर तीन कहानियों का समावेश किया है। जिसमें समाज के हाशिए पर खड़े अनाथालय व वृद्धाश्रम को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का संदेश दिया। फिल्म में जोधपुरी लहजे की भाषा दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में जोधपुर की अपणायत नजर आई तो दूसरी तरफ वर्तमान में निजी फाइनेंस कम्पनियों द्वारा किए गए घोटालों के दुष्प्रभाव को भी बताया गया। संयुक्त परिवार प्रथा को भी बताया गया। भजन गायक जगदीश हर्ष ने अपने गीत-संगीत से चार चांद लगा दिए। निर्माता डॉ आनंद पुरोहित, सूरज बोहरा और अमरचंद पुरोहित रहे। उल्लेखनीय हैं कि इससे पहले सुनील पुरोहित ने सामाजिक मुद्दों पर 3 शार्ट मूवी बनाई है, जो खासी चर्चित रही। सुनील ने लॉकडाउन के दौरान भी सोशल मीडिया पर कॉमेडी एक्ट डाल लोगों को खासा हंसाने का कार्य किया। फिल्म में अभिनेत्री पूजा बोहरा रही। ओमप्रकाश लोहरा, रामजी व्यास, गोपाल छंगाणी, श्याम गौड़, अल्का व्यास, रूपा खत्री, श्यामा पुरोहित, माला हर्ष, श्यामकिशन हर्ष, मीर पुरोहित,कृष्णा, कृतिका, सिद्धी, माधव सहित कई जोधपुर के लोगों ने कार्य किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pe4INT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment