कक्षा 6 से 8 तक के डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चे कल से जाएंगे स्कूल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर फैक्ट फाइल

कक्षा-6 में 35 हजार

कक्षा 7 में 33 हजार

कक्षा 8 में 32 हजार

सरकारी स्कूल, जहां 6 से 8वीं के बच्चे आएंगे- 1482 उप्रावि व मावि, उमावि

निजी स्कूल, जहां 6 से 8वीं के बच्चे आएंगे -879

जोधपुर. राज्य सरकार की ओर से कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यालय सोमवार से शुरू कर दिए जाएंगे। जोधपुर में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी 1 लाख से ज्यादा है, जबकि निजी मिलाकर कुल डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चे सोमवार को स्कूल पहुंच जाएंगे। जोधपुर में कुल 2361 स्कूलों में बच्चे जाएंगे। शहर के कई निजी स्कूल अपने हिसाब से ही विद्यार्थियों को बुला रहे है।
उधर, स्कूल से निमंत्रण आने के साथ अभिभावक अब बच्चों को स्कूल भेजेंगे। पेरेंट्स राजेश भाटी का कहना है कि उनके कक्षा 6 में पढ़ रही बच्ची को स्कूल फि लहाल नहीं बुलाया गया है। सरकारी स्कूल आदेश की पालना में जुटे हैं। लेकिन निजी स्कूल कोरोना को लेकर भयभीत है। वे अपने हिसाब से ही सीटिंग अरेंजमेंट व बच्चों को बुला रही है।

फीस मांगने का कार्य भी शुरू

सरकार के स्कूल खोलने के ऐलान के साथ ही कई अभिभावकों के पास निजी स्कूलों से फीस मांगे जाने का दौर शुरू हो गया है। कई अभिभावक फीस जमा करवा चुके है और कई फीस भरने की जुगाड़ में लग गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aEBHlJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment