जोधपुर.
जहरीली शराब से मौतों से आशंकित आबकारी निरोधक दल ने जिले में 53 स्थानों पर छापे मारकर अवैध शराब जब्त की और सात एफआइआर दर्ज कर छह जनों को गिरफ्तार किया।
जिला आबकारी अधिकारी उदयभानू चारण ने बताया कि अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत छह आबकारी थानों और सात वृत्त निरीक्षकों ने सोमवार को भदवासिया सांसी बस्ती, मसूरिया नट बस्ती, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड, बालेसर, तेना, बोरुंदा, गुमानपुरा, देचू, खुडिय़ाला, पीलवा सहित 53 स्थानों पर दबिशें दी गईं। अवैध शराब की 112 बोतलें जब्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत सात मामले दर्ज किए गए। अवैध शराब की 112 बोतलें जब्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत सात मामले दर्ज किए गए।अवैध शराब की 112 बोतलें जब्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत सात मामले दर्ज किए गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z9KEOh
0 comments:
Post a Comment