जोधपुर. मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट की ओर से वर्ष 2003 में आधुनिक मारवाड़ के निर्माता महाराजा उम्मेदसिंह की जन्म शताब्दी समारोहपूर्वक मनाने के लिए जोधपुर के 101 प्रमुख नागरिकों की समिति गठित की गई थी। यह शताब्दी समारोह विभिन्न प्रकार के समारोहों, विषयों से परिपूर्ण विविधता लिए हुए सर्वाधिक ऐतिहासिक सफल आयोजन रहा। महाराजा उम्मेदसिंह जन्म शताब्दी नागरिक समिति का अध्यक्ष वयोवृद्ध शांतिचन्द्र भण्डारी को बनाया गया । जोधपुर में शताब्दी समारोह 8 जुलाई 2003 को प्रारम्भ हुआ और 8 जुलाई 2004 को इसका भव्य समापन उम्मेद भवन में हुआ था। जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में कुल 51 समारोह वर्ष भर में आयोजित हुए थे। उनमें मुख्य रूप से महाराजा उम्मेदसिंह के जीवन से संबंधित चित्रप्रदर्शनी सुमेर स्कूल में 8 जुलाई को, अजय चक्रवर्ती का शास्त्रीय संगीत का आयोजन 17 जुलाई को उम्मेद भवन में , साईकिल पोलो मैच उम्मेद स्टेडियम ( 20 जुलाई ), राव सीहा अवार्ड (9 अगस्त) , मारवाड़ संगीत रत्न अवार्ड ( 10 अगस्त ) , वीर दुर्गादास जयन्ती ( 11 अगस्त ) , आंखों का ऑपरेशन व नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण कैंप- ताराबाई देसाई अस्पताल में ( 6 से 12 सितम्बर ) , 71 वां महात्मा गांधी अस्पताल स्थापना दिवस ( 9 सितम्बर ) , डेजर्ड यूथ क्लब में स्मृति समारोह ( 20 सितंबर ) को हुआ। इसी कड़ी में मारवाड़ में प्रचलित सिक्के व स्टाम्प की प्रदर्शनी व तथा भव्य समारोह टाउन हॉल में 14 अक्टूबर को आयोजित किया जिसमें तत्कालीन उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत और पूर्व वित्त मंत्री जसवंतसिंह आमंत्रित थे। शताब्दी समारोह में पाकिस्तानी गायिका रेशमा का गायन 14 जनवरी को रखा गया था जिसे सुनने के लिए श्रोता उमड़ पड़े थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rncxP4
0 comments:
Post a Comment