रामकाज के लिए 31 दिन में 142 करोड़ की निधि समर्पित कर जोधपुर ने रचा इतिहास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान (जोधपुर प्रांत ) ने 31 दिनों में 100 करोड़ के लक्ष्य से करीब डेढ़ गुणा निधि संग्रह कर इतिहास रच दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद के 40 सहयोगी संगठनों ने भी लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग दिया। श्रीराम मंदिर निधि संग्रह प्रांत अभियान प्रमुख महेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 31 दिवसीय अभियान अद्वितीय और अभूतपूर्व रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सह प्रांत प्रचार प्रमुख हेमंत घोष ने बताया कि सभी धर्म जाति वर्ग के लोगों ने 10 रुपए से 10 करोड़ तक की राशि का सहयोग दिया है। 31 दिन के इस अभियान में 142 करोड़ की निधि जोधपुर प्रांत ने समर्पित की।

पूरे प्रान्त में 123 प्रखंड में 1190 टोलियों ने महाजनसंपर्क अभियान को हर घर तक पहुंचाया। पूर्व संघचालक ललित शर्मा, राजस्थान न्यायालय के पूर्व महाअधिवक्ता नरपतमल लोढा व पूर्व जेएनवीयू कुलपति डॉ. लोकेश शेखावत, समाजसेवी देवेन्द्र बुढिया ने समिति के लोगों को घर बुला कर निधि का समर्पण किया। अजीत भवन के सूर्यवीर सिंह शहर से बाहर होने के वजह से निजी सचिव यशपाल सिंह ने चेक सौंपा। समाजसेवी थानाराम चौधरी ने 3.11 लाख का चेक हेमन्त घोष, शैलाराम सारण, उपेंद्र दवे को सौंपा। समाजसेवी डॉ अरविंद मालवीय ने सिनेस्टार मधुबाला की बहन मधुर बाला के हाथों मंदिर के लिए निधि समर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र प्रजापत, विजय प्रजापत, दीपक व्यास का मालवीय की ओर से अभिनंदन किया गया। पुराना शहर की मातृ शक्ति प्रमुख प्रियंका भाटी के नेतृत्व में निधि संग्रह की। नंदनवन नगर में चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक भट्टड़ ने अपने माता पिता की वैवाहिक वर्षगांठ पर चेक सौंपा।

सूरसागर में समापन कार्यक्रम फोटो.़.़.़.़.़.़147.़.़.़148.़.़.़
निधि समर्पण अभियान का समापन रामद्वारा सूरसागर में हुआ। रामद्वारा के महंत संत रामप्रसाद ने आह्वान किया कि मंदिर निर्माण के लिए समस्त हिन्दू समाज को एक होकर अकल्पनीय सहयोग के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम में संघ के प्रांत प्रचारक योगेंद्र, संघ वरिष्ठ प्रचारक नन्दलाल जोशी, नगर कार्यवाह चेतन ने संबोधित किया। उत्कर्ष के फाउंडर निर्मल गहलोत, पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत, हरदयाल वर्मा, जगदीश गहलोत, किशन व्यास आदि उपस्थित थे।

-------
फैक्ट फाइल

- 850 गांवों तक पहुंचा अभियान

- 21 लाख परिवारों ने किया सहयोग
- 5200 टोलियां जुटी रही दिन रात

- 1 टोली में 5 से 7 कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग
- 142 करोड़ की राशि एकत्र सोमवार शाम तक

- 21 जिले जोधपुर प्रांत में
- 150 मातृशक्ति की टोलियों ने भी किया सहयोग

- 14 जनवरी से 15 फरवरी तक 31 दिन चला अभियान
- 6 साल से 110 साल तक के बुजुर्गों ने सौंपी निधि

- 1000 से अधिक संत महंतों ने भी निधि संग्रह में किया सहयोग

----

वरिष्ठ पेन्शनर ने सौंपा 1.1 लाख का चेक

सेवानिवृत मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग बलदेव सिंह चौधरी ने एक लाख एक हजार एक सौ ग्यारह रूपये की राशि का चेक सौंपा। इस अवसर पर उनकी पत्नी अमिता चौधरी पूर्व जिला प्रमुख सहित अशोक बाहेती, राजाराम चौधरी, महिपाल सिंह चौधरी उपस्थित रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jPBKiC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment