जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान तीस डिग्री को पार कर जाने से सर्दी से काफी राहत रही। केवल सुबह और रात को सर्दी का मौसम रहा। दिन में गर्म कपड़ों में चुभन हो रही थी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ सर्द मौसम से निजात रहेगी हालांकि इस दौरान तेज हवा चलने का पूर्वानुमान भी है।
सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा। हवा में नमी अधिक होने के कारण सुबह-सुबह सर्दी का मौसम रहा। सर्दी से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। सूरज के निकलने के साथ ही सर्दी का असर कम होने लगा। सुबह दस बजे सामान्य मौसम हो गया। तेज धूप के कारण सर्दी बिल्कुल कम हो गई। दोपहर में पारा 30.4 डिग्री पर पहुंच गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में रात का पारा 13.2 और दिन का 31.3 डिग्री रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 11 व अधिकतम 29 डिग्री मापा गया वहीं बाड़मेर में रात का तापमान 13.7 व दिन का 32.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3asUK21
0 comments:
Post a Comment