रामदेवरा यात्रियों की पिक-अप पेड़ से टकराई, 21 घायल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बालेसर (जोधपुर). उपखंड क्षेत्र के 54 मील के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पर रामदेवरा यात्रियों से भरी एक पिक-अप गाड़ी पेड़ से टकराने पर बच्चों सहित 21 यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार करीब 5 बजे रामदेवरा से वापस जोधपुर की तरफ लौट रही पिक-अप गाड़ी का टायर फटने से अनियंत्रित होकर गाड़ी सडक़ के पास खड़े पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर से पिक-अप गाड़ी में सवार गुजरात में अरवल्ली जिले के करीब 21 यात्री घायल हो गए। इनमें छोटे बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल हैं । इस घटना के बाद यात्रियों की चीख-पुकार चलने के बाद आसपास के ग्रामीण दौडकऱ पहुंचे तथा सभी घायलों को बाहर निकाल कर निजी वाहन एवं एंबुलेंस 108 के माध्यम से बालेसर अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का उपचार किया तथा दो छोटे बच्चों सहित 10 जनों को जोधपुर रेफर किया। अन्य सामान्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया। एक साथ हुई इतनी बड़ी दुर्घटना में बालेसर अस्पताल में घायलों का उपचार करने की जगह भी छोटी पड़ गई। इस बीच समाजसेवी दीपाराम सांखला , मदन गहलोत, पप्पू कच्छावा,सुरेश कच्छावा, लोकेश द्विवेदी, राकेश सांखला सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया।

यह हुए घायल
इस सडक़ दुर्घटना में गुजरात में अरवल्ली जिले के पारुल बेन 30 वर्ष, स्मिथ 3 वर्ष, सुशीला 23 वर्ष, नरेश भाई 20 वर्ष, अनिल 12 वर्ष , रिंपल 8 वर्ष , जयेश 20 वर्ष , कल्पेश 25 वर्ष, कुणाल 4 वर्ष, ईशा 3 वर्ष, भावेश 30 वर्ष, राकेश 30 वर्ष , मंगल सिंह 48 वर्ष, संदीप 18 वर्ष, बलदेव सिंह 27 वर्ष, आशिया बेन 25 वर्ष , वेदांत 4 वर्ष, डिंपल 5 वर्ष सहित कुल 21 जने घायल हुए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39SEx7g
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment