जोधपुर जिले के 162 गांवों के घर-घर में होगा पानी का कनेक्शन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जिला जल व स्वच्छता मिशन के अंतर्गत ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों के शत-प्रतिशत गठन एवं कार्यो के संबंध में सोमवार को जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने अपने कक्ष में बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि उपखण्ड अधिकारी व पीएचईडी के अधिकारी संयुक्त रूप से प्रत्येक ब्लॉक में एक मॉडल गांव चिन्हित कर योजना के तहत जल कनेक्शन दें। उन्होंने सभी पंचायत समितियों में एक एक गांव चुन कर आदर्श विलेज एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। मिशन के तहत गांवों में सभी स्कूलों व आगंनबाडिय़ों में नल कनेक्शन जुड़वाने देने, सभी समितियों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के प्रशिक्षण लक्ष्य अनुसार पूर्ण कराकर सभी जल एवं स्वच्छता समितियों के बैंक खाते खुलवाने के निर्देश दिए।

162 गांव में होंगे जल कनेक्शन
मिशन के तहत अब तक 132 योजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इनमें 162 ग्राम में घर-घर कनेक्शन देना लक्षित है। इन 132 स्वीकृत योजनओ से लगभग 11 हजार 800 एफएचटीसी होने लक्षित है। अधीक्षण अभियंता पीएचईडी जगदीश प्रसाद शर्मा ने पीपीटी के माध्यम सें प्रजेटेशन दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3u3vIj9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment