UCO BANK--यूको बैंक स्थापन पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

यूको बैंक के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को बैंक की शाखाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैंक के अंचल कार्यालय में दंत चिकित्सा व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। अंचल प्रमुख के बालसुब्रमणियन ने बताया कि इस अवसर विभिन्न शाखाओं में मैराथन दौड़़, नेत्र जांच व रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। बैंक की मंडोर शाखा की ओर से रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शाखा के मुख्य प्रबन्धक पुनीत बापना ने बताया कि शिविर में 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया व 82 नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। ग्राहकों को बैंक की नवीन योजनाओं की जानकारी दी गई। बैंक की पलासनी शाखा में 78 ग्राहकों को रूपे डेबिट कार्ड वितरित किए गए। प्रबंधक तरुण श्रोत्रिय ने बताया कि इस अवसर पर ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पंजीयन किया गया। बैंक की पावटा शाखा की ओर से आर्य समाज पावटा सी रोड पर पौधारोपण किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39aYuEG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment