RAILWAY--जोधपुर रेल मण्डल ने माल लदान में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

जोधपुर रेल मण्डल ने माल लदान में अपने पिछले सबसे अच्छे प्रदर्शन का रिकार्ड तोड़ कर दिसम्बर माह में 75 रेल रेक माल ढुलाई की । मण्डल की बिजनेस डवलपमेंट यूनिट ने अधिकाधिक माल लदान करने के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों से दूसरे रेलवे स्टेशनों के लिए भेजने के लिए 75 मालगाडियों में माल लदान करने में सफ लता प्राप्त की। इससे पूर्व मण्डल का एक माह में अधिकतम लदान का रिकॉर्ड 73 मालगाडियों का था। बिजनेस डवलपमेंट यूनिट के संचालक और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक गजराजसिंह चारण के अनुसार दिसम्बर माह में मण्डल से 10170 वैगन माल लदान किया गया, जो पिछले अधिकतम 9805 वैगन से 365 वैगन अधिक रहा। बिजनेस डवलपमेंट यूनिट के प्रयासों से खजवाना से प्रथम बार चाइना क्ले का लोडिंग हुआ तथा गोटन से भी 4 रेक लोडिंग करने में सफ लता प्राप्त की ।

पुरस्कार मिला

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनंद प्रकाश ने इन उपलब्धियों के लिए जोधपुर रेल मण्डल को 25 हजा रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ocoohK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment