RAILWAY---महिला रेलकर्मियों ने श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

महिला रेलकर्मियों ने श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
- यूनियन कार्यालय में नारेबाजी की
जोधपुर।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की महिला विंग की ओर से बुधवार को यूनियन कार्यालय में सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। यूनियन की आशा खींची ने बताया कि विरोध पखवाडे के तहत महिला विंग ने महिलाओं से घर-घर सम्पर्क करते हुए सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सभा कर प्रदर्शन किया तथा सरकार से नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। यूनियन की विजया व्यास ने बताया कि कोरोना काल में भी कर्मचारियो द्वारा कार्य करने के बावजूद सरकार द्वारा कर्मचारियों के भत्तों पर रोक लगाना न्याय संगत नहीं है। उन्होने कर्मचारियों के रोके गये भत्तों के भुगतान की मांग की। विरोध प्रदर्शन में प्रीति, सृष्टि, खूशबु, साक्षी, सोनल, रुबी, दुर्गा चौधरी, संगीता व कंचन सहित महिला विंग की सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35E9cCZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment