RAILWAY---रेलवे बोर्ड सदस्य सालेचा ने किया स्टेशन का निरीक्षण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।


रेलवे बोर्ड के सदस्य वित्त नरेश सालेचा शनिवार को जोधपुर प्रवास पर आए और जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान जोधपुर मण्डल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय ने उन्हें स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। सालेचा ने कंट्रोल टॉवर से ट्रेनों के संचालन, सुरक्षित ट्रेन संचालन के तौरतरीकों, स्टेशन पर सीसीटीवी प्रणाली पर कार्यरत रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों की जागरुकता को देखा तथा खानपान स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजनेस डवलपमेंट यूनिट के सदस्यों से जोधपुर यूनिट के प्रयासों की जानकारी ली।

यात्रा सहयोगी टिकट चेकिंग स्टाफ से चर्चा
उन्होंने यात्रा सहयोगी टिकट चेकिंग स्टाफ वृद्धजनों को दी जाने वाली सहायता के बारे में चर्चा की। उन्होंने स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार व उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया । रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक पुष्कर सिंगला, एनके शर्मा सहित सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LiEF6s
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment